हर गरीब परिवार के सर पर पक्की छत हो यही है मोदी जी की गारंटी व विष्णु का सुशासन :-किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दैहान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती हेमन सिन्हा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुई। साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य बालमुकुंद कुजाम व शिकारीमाहका सोसायटी अध्यक्ष विमला सिन्हा भी उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री अवास योजना ग्रामीण के माध्यम से लाखों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हुआ है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार सुनिश्चित कि हर पात्र परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक जीवन एवं पक्का आवास ज़रूर मिले इसके लिए दृढ़ संकल्पित है। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि गरीबों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *