जस झांकी कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दैहान में नवरात्रि के छठवें दिन के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र जस झांकी समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । आदिशक्ति मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना कर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने पूरे क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र के दौरान भक्त देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते हैं, जिनमें मां शैलपुत्री, देवी ब्रह्मचारिणी, माता चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, देवी कात्यायनी, माता कालरात्रि, मां महागौरी और देवी सिद्धिदात्री शामिल हैं। मां के प्रत्येक रूप अलग-अलग गुणों और विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने मंच से लोगों को बेटी बचाओ व नशा मुक्ति का संदेश भी दी। जस झांकी भजन मंडली ने असत्य पर सत्य की जीत पर आधारित झांकी की मनोरम प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भक्त प्रहलाद की भक्ति, हिरण्यकश्यप के अहंकार व मां दुर्गा द्वारा दुर्गमासुर वध की प्रस्तुति दी। साथ ही इस अवसर पर भगवती साहू, श्रीमती हेमन सिन्हा, भोलाराम कोटेश्वर, गंगाराम यादव, गौतम गजेन्द्र,जनक साहू,परस राम निषाद, अर्जुन सिंह चंन्द्रंवशी, शंकर सिन्हा, सोनवाल धुर्वे,गैदलाल सिन्हा समेत पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *