हर घर रक्तदाता अभियान के तहत 17 सितम्बर को ऐतिहासिक रक्तदान शिविर

रायपुर(Raipur)15 सितम्बर 2025: मानवता का महान संकल्प वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 17 सितम्बर को रायपुर में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर द्वारा 17 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को एक वृहद मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ राज्य रक्त संक्रमण परिषद का सहयोग प्राप्त है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर लगाया गया संदेश “मानव है, मानवता में प्राण भरे, आओ संकल्पित हो सब रक्तदान करें” समाज को यह प्रेरणा देता है कि रक्तदान एक महान दान है, जो जीवन बचाने का सबसे सरल और सर्वोच्च माध्यम है।

इस रक्तदान शिविर में हर घर रक्तदाता अभियान के तहत QR कोड स्कैन कर आसपास के ब्लड डोनेशन कैंप की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है।

आयोजन की जानकारीः

17 तारीख: 17 सितम्बर 2025

समयः सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

स्थानः रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में।

तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर इस स्वर्णिम ऐतिहासिक दिवस के साक्षी बने और मानवता की सेवा में योगदान दें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *