&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के बच्चों ने स्वप्रेरणा से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर अपने शिक्षकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी थे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक डी.के.कुरेटी ने किया।विशेष अतिथि के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के शिक्षकगण एस.आर.कार्ते,ए.एस.ठाकुर,जे.एन.नेताम,सी.के.उइके एवं आर.के.साहू रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी ने कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा स्वप्रेरणा से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर हम शिक्षकों को सम्मानित किया गया यह हमारे लिए गौरव की बात है।इस सम्मान को हमेशा बरकरार रखना है।
अध्यक्ष की आसंदी से वरिष्ठ शिक्षक डी.के.कुरेटी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे साल भर और जीवन भर शिक्षकों का सम्मान किया जाना चाहिए। शिक्षकों का सम्मान तभी सार्थक होगा जब विद्यार्थी गण शिक्षकों के आज्ञा का पालन करेंगे तथा शिक्षकों द्वारा दिये कार्यो को पूरा करेंगे। हर शिक्षक अपने विद्यार्थी को अपने से ऊंचे स्थान पर आसीन होते देखना चाहता है। बच्चों का प्रथम गुरु उनके माता एवं प्रथम पाठशाला परिवार होता है क्योंकि माता बच्चा को बोलना सिखाती है तथा परिवार से संस्कार मिलता है।
बच्चों को संबोधित कर सभी शिक्षकों ने सम्मान किये जाने पर बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों ने केक काटकर शिक्षकों को खिलाया तथा श्रीफल,पेन एवं उपहार भेंटकर समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन कु.रिषिका नटानी एवं आभार प्रदर्शन शाला नायिका कु.उरांसी कंवर ने किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में उरांसी कंवर,ललेश्वर ताम्रकार,भारती सिन्हा,बिंदिया साहू,स्वाति टेमरे,चांदनी सिन्हा,गणेश्वरी गायकवाड़,रिषिका नटानी,केशर साहू,टिंकल ध्रुर्वे,साधना निर्मलकर,यशराज तिवारी,लीलाधर यादव,रूपाली सिन्हा,भौमिक राज पटेल,नम्रता मंडावी,गुंजन पटेल,आरती कंवर,राही यादव आदि छात्र-छात्राओं का खास योगदान रहा। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
