छत्तीसगढ़ रजत जंयती के वर्ष पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-छत्तीसगढ़ रजत जंयती के वर्ष पर नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, जनपद सदस्य उत्तरा निषाद, प्रकाश मोटघरे,उभय राम मंडावी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना व राज्यकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि “रजत जयंती वर्ष समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के संकल्प का प्रतीक है। ”उन्होंने नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील भी की। साथ ही कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 05 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित हो रही है। साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक भव्य मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने निःशुल्क परामर्श, जाँच एवं उपचार सेवाएँ प्रदान कीं। जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, एनीमिया, नेत्र रोग, दंत रोग, हृदय रोग, अस्थि रोग, चर्म रोग, कान-नाक-गला, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सहित अन्य रोगों की जाँच और उपचार किया गया। साथ ही इस अवसर पर 1000 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क परामर्श और उपचार सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।साथ ही इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नैनसिंह पटेल, राजेश्वर धुर्वे, राधेश्याम शर्मा,रामकुमार मंडावी, टीकम साहू, सूरज डड़सेना,
अशोक सेन व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया अधिकारी उमेश भगत(BMO) व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *