संजय सिन्हा बने जिला अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ राजनांदगांव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को जिला अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का जिला राजनांदगांव का सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही डोंगरगांव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीष साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जनपद पंचायत राजनांदगांव में जिले के चार विकासखंडों क्रमश: राजनांदगांव,छुरिया,डोंगरगांव, डोंगरगढ़ के सभी जनपद अध्यक्षों/उपाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई । श्री संजय कुमार सिन्हा व मनीष साहू ने सभी अध्यक्षों/ उपाध्यक्षों को आभार जताया और कहा कि जनपद पंचायतों के कार्यशैली में कसावट के साथ साथ विकास के नए आयाम के लिए काम करने की बात कही,उनके कुशल नेतृत्व,जमीनी स्तर से जुड़े होने के कारण पसंद किए है,इस नियुक्ति में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव,श्रीमती लता सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत डोनरगढ़,रंजिता पड़ोती अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव,संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया वही सभी विकासखंडों के उपाध्यक्ष मनीष साहू,श्रीमती अनिता सिन्हा,हीरा राम वर्मा,प्रशांत ठाकुर उपस्थित रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *