&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्लूटोला में न्यू स्टार क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। साथ ही इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, मंडल भाजपा महामंत्री अशोक मरकाम, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष खिलेन्द साहू व पूर्व जनपद सदस्य चुम्मन साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ महतारी की चैल चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर कब्बड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी के अनगिनत फायदे हैं। यह शारीरिक फिटनेस में सुधार करता है, इसके साथ ही निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है और टीम वर्क को बढ़ावा देता है। यह खेल अनुशासन, खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने की क्षमता सिखाता है। आज, कबड्डी विश्व स्तर पर खेली जाती है, और भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे सफल टीम है।कबड्डी सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह भारत की संस्कृति और इतिहास का एक अभिन्न अंग है। कबड्डी देखना या खेलना हमेशा रोमांचक होता है, क्योंकि यह ऊर्जा और रोमांच से भरपूर खेल है। यह भारत की समृद्ध विरासत का गौरवशाली स्मरण कराता है और सभी उम्र के लोगों को प्रेरित करता रहता है। साथ ही इस अवसर पर श्रीमती सिंधु प्रेम नांदेश्वर संरपच,अर्जुन साहू उप संरपच,अजय तुमरेकी, पुरषोत्तम साहू, कुंवर राम साहू,रमेश हिरवानी, त्रिशंकु,महरूराम ग्राम पटेल,कुंवर राम साहू,हिरामन पटेल, गुलाबचंद साहू समेत पंचगण व ग्रामवासी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
