&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया :- कुछ दिनो पूर्व छुरिया जनपद सभापति पल्ली नायडू व घोरतालव सरपंच पर तेलीनबाधा के रास्ते मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके वाहन पर जानलेवा हमला का मामला अभी ठंडा हुआ ही नही है की फिर सूत्रो से जानकारी है 5 तारीख को रात 10 बजे गैन्दाटोला मे आमंत्रित भाजपा नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव , छूरिया जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, छूरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कान्ता साहू, गैदटोला के कार्यक्रम से लौटते वक्त बताते है रात 10 बजे गैन्दाटोला से छुरिया जाने वाले मार्ग पर ग्राम घुपसाल छुरिया के पास बीच सड़क मे बिजली खम्बा रखकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नेताओ को रोकने का प्रयास किया गया ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है।
जनपद अध्यक्ष छुरिया के सूझबूझ से अनहोनी घटना टला
छूरिया सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार खबर है घुपसाल छुरिया के बीच सड़क पर बिजली खम्बा देख जनपद अध्यक्ष छुरिया संजय सिन्हा ने किसी अनहोनी के अंदेशा से वे सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ ही मीटर पिछे आ रही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव को अपने वाहन को दूसरे रास्ते से आने का कहा बताते हैं उनके सुझाव पर जिला पंचायत अध्यक्ष मार्ग बदल कर ग्राम भोलापूर के रास्ते से होकर छुरिया पहुची समय रहते भाजपा नेता संजय सजग नही होते तो किसी तरह के अनहोनी घटना से इनकार नही किया जा सकता था वहीं जानकारी अनुसार ईंट फैक्ट्री के पास दो अज्ञात आदमी छुपें भी देखा गया वहीं जानकारी होते ही पुलिस मुस्तैदी के साथ मौके पर दल बल के साथ पहुंची तो वहां एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंटल खड़ा मिला पतासाजी करने पर पता चला की छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया हुआ था?
ज़िला काग्रेंस महामंत्री चुम्मन साहू
गैन्दाटोला घुपसाल रोड मे हुए घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चुम्मन साहू ने कहा भाजपा के राज मे जनता तो दूर उनके नेता ही सुरक्षित नही है आम जनता का क्या होगा
टी आई सतोष कुमार भूआर्य छुरिया थाना
घुमसाल के पास बिजली सड़क पर बिजली खम्बा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रख दीया गया था यह कोईअनहोनी घटना या साजिश नही है कुछ शरारती तत्वों की हरकत
