लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड रायपुर में 160 सायकिल का वितरण किया गया


लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड रायपुर में 160 सायकिल का वितरण किया गया । समारोह में भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल के साथ पालक समिति के अध्यक्ष हेमकरन देवांगन, उपाध्यक्ष ईंधन कलिहारी, श्रीमती गौरी सोनकर सदस्य पवन सोनकर उपस्थित थे । अजय तिवारी ने उदबोधन देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ हमारी विद्यार्थियों को मिल रहा है सायकल मिलने से वे समय पर स्कूल आना जाना करेंगे । बहुत अच्छी सुविधा पाकर सभी प्रसन्न हैं । उपस्थित जनों द्वारा सायकिल का सदुपयोग करते हुए निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए । प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई ने सभी का उत्साहवर्धन हेतु आभार व्यक्त किया

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *