शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं:-किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत केशोखैरी में शिक्षक बिदाई समारोह व शिक्षक सम्मान समारोह व भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि रोमी भाटिया, जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी, जनपद सदस्य हेमीन साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर लगभग 08 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही 01 लाख 10 हजार रुपए लागत से भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा अनावरण का भूमिपूजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर  शाशकीय प्राथमिक शाला केशवखैरी के प्रधानपाठक श्री रविकांत वर्मा का बिदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से प्रकाशित करते हैं। वे हमें केवल पढ़ाई ही नहीं सिखाते, बल्कि अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने की राह दिखाते हैं। शिक्षक दिवस पर छात्र अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमें हमेशा अपने शिक्षकों का आदर और सम्मान करना चाहिए।शिक्षा का दीप जलाते हैं गुरु, ज्ञान-संस्कार और सफलता की राह दिखाते हैं गुरू..शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। साथ ही कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया।साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा किए ‌। उक्त कार्यक्रम में प्रहलाद साहू, सविता वर्मा, राकेश कुलेशिया,मदन नेताम, गेंदलाल मंडावी, दिनेश कोरेटी, लक्ष्मण यादव, नैनसिंह पटेल, रामकुमार मंडावी,रेस्तरा भाण्डवी,महेश नेताम ,स्वाती बाई मण्डावी,सुनिताबाई सिन्हा, अशोक सेन,रीना कुलदीप,सुनील मंडावी,चित्रा बाई, कीर्ति गंगासागर,भानबाई मंडावी, रोशन मंडावी समेत जनप्रतिनिधिगण व शिक्षक शिक्षिकागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *