छूरिया थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक आयोजित की


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया – आगामी दिनों होने वाले गणेश विसर्जन उत्सव तथा ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए छुरिया थाने में टीआई संतोष कुमार भूआर्य ने सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली. बैठक में छुरिया के सभी गणेश उत्सव समिति के सदस्यों को तथा आसपास गांव के गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों को तथा छूरिया नगर के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया. बैठक में गणेश विसर्जन झांकी को तथा ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. गणेश विसर्जन के दौरान डीजे को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही बजाने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा सभी समुदाय के लोगों को सौहार्द पूर्ण तरीके से उत्सव को और ईद मिलादुन्नबी को मनाने की अपील की गई उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की सहमति प्रदान की तथा सहयोग करने का भरोसा दिलाया
उपस्थित पार्षद वार्ड नंबर 11 मनोज यादव पार्षद वार्ड नंबर 6 अनिल नारेकर छुरिया मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष जान मोहम्मद आरिफ खान परवेज खान पार्षद वसीम खान बिट्ट कुंभकार नितिश सिन्हा सन्नी भाटीया सोहन सिन्हा दक्षु रजक प्रदीप जगने भुरू यादव करण महाराज पप्पु राजपूत इलाही बक्स भुसू सिंन्हा और पत्रकारों में प्रमुख रूप से रोहित सिन्हा मनभावन ऊईके ताहीर ख़ान जसीम कूरैशी कैलाश गुप्ता उपस्थित रहे

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *