जिला पंचायत राजनांदगांव में साधारण सभा की बैठक आयोजित


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छूरिया जिला पंचायत राजनांदगांव 3 सितंबर 2025 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, खनिज विभाग,विघुत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री सड़क विभाग,वन विभाग की व विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा खाद्य विभाग द्वारा संचालित राशन दुकान व आंबंटन को लेकर विस्तृत से चर्चा की गई। साथ ही कृषि विभाग के कार्यों पर चर्चा कर ग्रीष्म कालीन पर धान की फसल न बो कर दहलन तिलहन मक्का आदि का फसल चक्र परिवर्तन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन में धान उपार्जन मुक्त जिला बनाने के कार्य से जिला पंचायत सीईओ द्वारा एक विशेष अभियान के तहत 8 सितंबर को जिला पंचायत में बैठक आहूत की गई है।जिसके बारे में भी चर्चा की गई जिसमें रबी के लिए दलहन, चना, मूंग ,मसूर एवं उद्यानिकी फसल लगाने के उद्देश्य पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। साथ ही उक्त बैठक में पानी की समस्या व पानी लाईन विस्तार के मुद्दे पर अहम चर्चा की गई। पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना का मरम्मत के बाद टेस्टिंग कार्य व सींसी रोड के मरम्मत के विषयों को लेकर सदन में गंभीर चर्चा की गई जिस पर विभाग की ओर से जवाब आया की जहाँ-जहाँ पाइप लाइन विस्तार मे सी.सी. तोड़ा गया उसको मरम्मत की जवाबदारी ठेकेदार की है के संबंध मे चर्चा हुई| पीडब्ल्यूडी विभाग के विषयों पर विभिन्न गांवों के सड़कों की मरम्मत के बारे में चर्चा की गई। जिसमें जिले के विभिन्न सड़क बजट में शामिल हैं। जिसका सर्वे व प्राक्कलन तैयार कियाज रहा है।जिसको लेकर विभिन्न चर्चा की गई। उक्त बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहु, जिला पंचायत सभापति जागृति यदु, प्रशांत कोडापे,अनीता मंडावी, किरण बारले, गोपाल भुआर्य, शीला सिन्हा,देव कुमारी साहू,बिरम मंडावी, अंगेश्वर देशमुख, महेंद्र यादव व जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ अनीता सिन्हा, डोंगरगांव रंजीता पडौती, राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, व विधायक प्रतिनिधिगण मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरुचि सिंह, देवेंद्र कौशिक उप संचालक पंचायत, व जिला पंचायत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे..!

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *