भंडारपुर बुथ क्रमांक -32 में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम की 125 वां संस्करण भंडारपुर बुथ क्रमांक -32 में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्राम वासियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के ज़रिए देश और समाज के उत्थान में जुटी विभिन्न प्रतिभाओं एवं नवाचारों को एक सशक्त मंच मिला है।’मन की बात’ में पूरे देश के कोने-कोने से लोग जुड़े, हर आयु वर्ग के लोग जुड़े। आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अनेको विचार साझा किए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकार्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहाँ पुलवामा का पहला day-night क्रिकेट मैच खेला गया। पहले ये होना असंभव था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। साथ ही सोलर ऊर्जा के महत्व की बारे में भी चर्चा की गई। सोलर पंप लगाने से आज किसानो की किस्मत बदली है।”हमारे देश पर सूर्यदेव की इतनी कृपा है, तो क्यों न उनकी दी हुई उस ऊर्जा का पूरा उपयोग करें |” आज पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर है।UPSC परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि जो मामूली अंतर से अंतिम सूची तक नहीं पहुँच पाते हैं, उन होनहार विद्यार्थियों के लिये ‘प्रतिभा सेतु’ नामक एक Digital Platform बनाया गया है Iमन की बात कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है , जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है। साथ ही इस अवसर पर ग्राम पंचायत संरपच सीमा चंन्द्रवंशी, संजू साहू,दुलार साहू,केशव राम, जयचंद चंन्द्रवंशी,रोमांस पटेल, राधेश्याम साहू,गैंदालाल साहू,यशोदिया बाई, रघुनाथ चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, खिलेन्द चंद्रवंशी,कांसीराम चंन्द्रवंशी, हंसमुख साहू,समेत भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *