छत्तीसगढ़ स्कूल से लौट रहे शिक्षादूत को अगवा कर नक्सलियों ने की हत्या

बीजापुर,रायपुर(Raipur)बस्तर में एक और शिक्षा दूत की हत्या कर दी गई। थाना गंगालूर के ग्राम लेंड्रा में बीती मध्यरात्रि थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का निवासी कल्लू ताती पिता मंगल ताती उम्र 25 वर्ष की अज्ञात लोगो के द्वारा हत्या कर दी गई। कल्लू ताती लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर कार्यकर रहा था। पुलिस बल रवाना किया गया है। तीन दिन पहले भी एक शिक्षा दूत की नक्सलियों ने जान ली थी। “माड़ बचाव” अभियान नारायणपुर पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ “माड़ बचाव” अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। यह अभियान कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ में चलाया गया।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद माओवादी हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री छोड़कर भाग गए। बरामद हथियारों में LMG, AK-47 , इंसास, SLR, स्टेन गन जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, BGL सेल, डेटोनेटर और कार्डेक्स सहित 300 से अधिक अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि इस अभियान से माओवादी संगठनों को भारी क्षति पहुंची है और उनके पास हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *