महिला बाल विकास द्वारा आयोजित रजत महोत्सव में शामिल हुए
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्लुबंजरी,जोशीलामती में राज्य सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरा होने पर “रजत महोत्सव ” का आयोजन महिला एवम बाल विकास विभाग परियोजना छुरिया व परियोजना कुमरदा के तत्वावधान में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से संजय कुमार सिन्हा,अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर गुलाल लगाकर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि बेटियां समाज की बोझ नही,बल्कि परिवार की शान है,बेटी एक कुल नही बल्कि दो कुल को तारती है । आज हमे यह समझना होगा कि बेटियां किसी से कम नही है,वे राजनीति, शिक्षा,खेल और विज्ञान, कला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है । हमें मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि बेटियों को जन्म देंगे,बेटियों को पढ़ाएंगे और आगे बढ़ने का अवसर देना होगा । तभी हमारा समाज,देश सशक्त और समृद्ध होगा । इस कार्यक्रम को बालमुकुंद कुंजाम सभापति व प्रवीण मेश्राम आरक्षक गैंदाटोला ने भी साइबर अपराध के विषय में छात्रों को जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से नैनसिंह पटेल, भुखन धनकर,मरकाम मैडम सीडीपीओ,श्रीमती गौतरीहीन कुंजाम, सिंग मैडम कुमर्दा सीडीपीओ, चित्रा कोर्राम,सरपंच सरपंच साहू जी जोशीलामति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व छात्राएं मौजूद रही ।
