अंतर्राजीय सागौन तस्करों से सागौन लठों से भरी इनोवा गाड़ी वन विभाग ने किया जप्त


भोपालपटनम,,,,,,,,,,, वन मंडला अधिकारी बीजापुर के निर्देश पर एवं उप वन मंडला अधिकारी भोपालपटनम के मार्ग दर्शन में एक इनोवा गाड़ी A,P -36A X 5020 में सागौन लट्ठा भर कर जाने की सूचना मिला था कि परिक्षेत्र भोपालपटनम क्षेत्र से सागौन तस्करो के द्वारा सागौन भरकर रखें हैं जो किसी भी समय लेकर जा सकता है।परिक्षेत्र अधिकारी पिछले दो तीन दिनों से अपने कर्मचारियों के द्वारा इस पर नजर बनाए हुए था और सभी जगहों पर अपने कर्मचारियों को तैनात कर दिया था। जैसे ही इनोवा गाड़ी तारलागुड़ा पहुंची तो नाका के पास कर्मचारियों को तैनात देख पीछे करके गाड़ी को भागने की कोशिश करते हुए गांव की ओर भागा और गांव में ही गाड़ी छोड़ कर कहीं छिप गया।कर्मचारियों के द्वारा काफी हद तक ढूढने का प्रयास किया गया परन्तु तस्कर नहीं मिल सका विभाग के द्वारा एक इनोवा गाड़ी एवं उसमें रखे 8 नग सागौन गोला को जप्त करने में सफलता मिली ।सागौन गोला कुल 8 नग 0.586 घ मी मौके से बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 50000 से 6500 सौ रु होगी।इस कार्यवाही के दौरान परिक्षेत्र अधिकारी अपने समस्त कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे।अब देखना ये है कि वन विभाग गाड़ी तो जप्त कर ली है लेकिन तस्करों को कब तक पकड़ पाती हैं लोगों का कहना है कि गाड़ी तो किसी ना किसी के नाम पर होगी तो उस आधार पर गाड़ी मालिक तक पहुंचा जा सकता है तो क्यों ना विभाग उस आधार पर गाड़ी मालिक तक पहुंच बनावे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *