रायपुर(Raipur)चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के दौरान सभी उपस्थितजन सावधान मुद्रा में खड़े होकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नज़र आए।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया तथा राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, हम सभी को मिलकर विकास में योगदान देना चाहिए।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चेंबर पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी एवं विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारी व सदस्यगण—कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, पूर्व अध्यक्ष जैन जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक पूरनलाल अग्रवाल, लालचंद गुलवानी, सलाहकार सरल मोदी, छगन लाल मूंदड़ा, अरविंद जैन, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, चंदर विधानी, गुरजीत सिंह संधु, चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, अमरदास खट्टर, संतोष जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, सुरेश भंसाली, राजेश पोपटानी, सोनिया साहू, राजेश गुरनानी, दीपचंद कोटड़िया, नंदलाल बलवानी, राजीव खत्री, कन्हैया महतो, विकास पंजवानी, गोपाल चावला, जितेन्द्र शादीजा, शांतिलाल बरड़िया, महेन्द्र बागरोड़िया, हरीराम तलरेजा, योगेश होतवानी, राजेश गिदवानी, मंत्री अमर बरलोटा, भरत पमनानी, आलोक शर्मा, आशीष वासवानी, महेश जेठानी, नितेश अग्रवाल, प्रेमप्रकाश मध्यानी, सुनील वाधवा, राजेन्द्र पारख, मनीष मोटवानी, संदीप मेघानी, महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, रश्मि वाधवा, सुनीता पाठक, शीलम झुनझुनवाली, चा ठाकुर, स्वाति सोनी, रीता आहूजा, मंजुषा परियल, तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित थे।इसके अलावा रायपुर मिल मशीनरी एसोसियेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप पंसारी, भाठागांव व्यापारी संघ के दीपक जैन, बारदाना व्यापारी संघ के सचिव योगेश भानुशाली, राइस ब्रोकर एसोसियेशन के सचिव रसिक खंडेलवाल, बीरगांव व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर देवागन एवं सचिव नारायण सेन, रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसियेशन के जैनेन्द्र कुमार जैन, स्वास्तिक जैन समेत अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।


