रायपुर(Raipur)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह राजभवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीय बातचीत की और बच्चों को टॉफी व मिठाई बांटी।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव निधि साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


