कल्लू बंजारी में कृषि विभाग द्वारा यूरिया खाद की अवैध बिक्री करते पाए जाने पर किराना व्यवसायी पर कार्यवाही


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट &
छुरिया पूरे प्रदेश में यूरिया खाद की कमी के चलते जमकर कालाबाजारी की जा रही है, राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड में यूरिया खाद की अवैध बिक्री करने की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि राजनांदगांव, खाद्य निरीक्षक जी. पी. सहारे के नेतृत्व एवं पुलिस थाना छुरिया के सहयोग से ग्राम कल्लू बंजारी में गीतेश पटेल किराना स्टोर्स में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें बिना लाइसेंस के मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करते पाया गया. किराना दुकान से छः बोरी यूरिया खाद तथा माइक्रोलाइजर खाद बरामद की गई. जिस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (3,7) के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खाद्य निरीक्षक जी. पी. सहारे को कल्लू बंजारी में यूरिया खाद की बिना लाइसेंस अवैध बिक्री की शिकायत मिलने पर स्वयं खाद निरीक्षक द्वारा ग्राहक बनकर गये गीतेश पटेल किराना स्टोर्स कल्लू बंजारी के संचालक गीतेश कुमार पटेल द्वारा 900 में एक बोरी यूरिया 45 कि.ग्रा. तथा एक पैकेट माइक्रोलाइजर 4 किलो दिया गया जिसके बाद कृषि विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही की सभी ने प्रशंसा की है और सराहा है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर छोटी मोटी मछलियों का शिकार करके विभाग फूले नहीं समा रहा है लेकिन बड़े बड़े शिकारियों का शिकार कब होगा क्योंकि एक किराना दुकान में छापा मारकर कार्यवाही कर देने से कुछ नहीं होगा इस क्षेत्र में अन्य ग्रामों जैसे? गैंदाटोला, खोभा, आटरा, चिचोला, जोब जैसे गांवों में भी यूरिया खाद की कालाबाजारी खुले आम हो रही है। और तो और कुछ समय पहले गैंटाटोला में एक दुकान में इसी खाद के मामले मे एक सरकारी भवन में 560 बोरी यूरिया की जब्ती बनाई गई थी उसका अब तक कोई अता पता नहीं हैं मामला पूरी तरह से ठंडे बस्तें में चला गया। आखिर पंचनामा बनी हुई उस 560 बोरी यूरिया खाद गई कहां। और कोई ठोस कार्यवाही नजर नहीं आ रही है।
विभाग को इस तरह की छापेमार कार्यवाही अन्य ग्रामों में भी करने और किसानों के हित में कार्य करने मेंदेर नहीं करनी चाहिये। और ठीक किसानी के समय किसान हित में कार्य करना चाहिये एैसा सभी किसान भाईयों की इच्छा है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *