छूरिया तहसील के किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल सुधार को लेकर कृषि मंत्री से मिले::मिला आश्वासन

&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छूरिया कुमर्दा व छुरिया तहसील अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्राम भेजराटोला के किसानों के आईडी को लेकर एम.डी.ठाकुर, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, संजय सिन्हा, राजेश्वर ध्रुव एवं लगभग 35 किसानों के साथ राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात की है। श्री नेताम ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर तीन दिन के अंदर सुधार करने के निर्देश दिएऔर कहां कि जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा।
किसानों ने बताया कि ग्राम भेजराटोला ग्राम पंचायत गोपालपुर यह की हम भेजराटोला के कृषकगण विगत 5- वर्षों से जो एग्रीस्टैक पोर्टल सुधारने के लिए संबंधित कार्यलय को आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है। पर सुधार नही हो पाया है। यह है कि छुरिया विकासखण्ड में दो भेजराटोला हैं। जों की दोनों तह. छुरिया के अंतर्गत आता है जिसका रा.नि.मं. खोभा ग्रामपंचायत गोपालपुर तथा सेवा सहकारी समिति खोभा पंजीयन क्रमांक-702 में आता हैं। चूंकि दुसरा ग्राम – भेजराटोला, तह.- कुमरदा, ग्राम पंचायत हालाडुला तथा सेवा सहकारी समिति – कुमरदा में आता है। और दोनो ग्राम के किसानो का कृषि संबंधि खसरा तथा रकबा अलग-अलग तहसिल में प्रदशित होता है छुरिया तह. के भेजराटोला का विवरण कुमरदा तह. के भेजराटोला में दिखाई देता है। इसी प्रकार से कुमरदा तह. के भेजराटोला का विवरण छुरिया तह. के भेजराटोला में दिखाई देता है। यह त्रुटि होने के कारण शासन के द्वारा निर्देश के अनुसार प्रत्येक किसानो का आई डी कार्ड या पंजीयन करना है। लेकिन सोसायटी मे यह त्रुटि होने के कारण यह पंजीयन नही हो पाया है। सोसायटी द्वारा जो कृषकगण का त्रुटि है उस प्रपत्र को संलग्न करते हुए उपर वर्णित बिंदुओ पर बारीकी से जांचकर हमारे ग्राम – भेजराटोला कि एग्रीस्टैक पोर्टल को सुधारने की मांग की गई।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *