भाजपा मंडल छुरिया के परिचयक बैठक में शामिल हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया :- भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के मंडल कार्यकारणीय घोषणा के पश्चात मंडल पदाधिकारीयो के परिचायक बैठक साहू धर्मशाला छुरिया मे आयोजित किया गया । उक्त बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, श्रीमती गीता साहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया ,घासी साहू ,सुरेंद्र सिंह भाटिया, राधेश्याम शर्मा ,राजेश्वर धुर्वे ,मंडल भाजपा अध्यक्ष कामता साहू उपस्थित थे।
जिला भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत ने मंडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और सत्ता गाड़ी के दो पहिया है और दोनों के समन्वय से मंदिर तक पहुंचना है संगठन और सत्ता में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को साथ में लेकर चलने से क्षेत्र का विकास होगा। नई टीम को पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को कैसे आगे बढ़ाऐ इसकी जिम्मेदारी आप लोगों की है ।
आप लोगों को अवसर मिला है जो एक समय तक का है और आप लोगों को समय का सदुपयोग करना है इसकी जिम्मेदारी आप लोगों की है। आप काम करोगे तो आपकी पहचान बनेगी ,आपके साथ साथ पार्टी कवि पार्टी का भी सम्मान बढ़ेगी मंडल के पदाधिकारी बूस्ट स्तर तक पहुंच कर पार्टी के विचारधाराराम योजनाओं को मतदाता तक पहुंचाने की बात कही केंद्र और राज्य सरकार की जल कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंच कर अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिले प्रयास करना होगा । केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकार हैं त्रिस्तरीय पंचायत ,नगरी निकाय में भी भाजपा की सत्ता है लेकिन क्षेत्र मे भाजपा का विधायक नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगती है । इस बार सभी कार्यकर्ता तेरा व मेरा की भावना को भूलकर समन्वय के साथ भाजपा के प्रति काम करना है और सभी को अपना बूत सबसे मजबूत की भावना को लेकर काम करना है । और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और इस बार खुज्जी विधानसभा में भाजपा का कमल खिलाना है । कार्यक्रम को जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने भी संबोधित किया ।
मंडल अध्यक्ष कामता साहू ने सभी पदाधिकारी को मंडल कार्यकारिणी सूची, शक्ति केंद्र की सूची एवं मतदान केंद्र की सूची सौपी ।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री शेखर भारद्वाज अशोक मरकाम, नैनसिंह पटेल, हितेश गुप्ता,खिलेंद्र साहू ,भानबाई मंडावी, श्रीमती शकुन बडोले, श्रीमती प्रभा पवार ,श्रीमती भारती रजक, शिवा मिश्रा, सोहन साहू, शीशुपाल साहू,कुश कुंभकार ,मुनेश साहू, खिलेश साहू , आनंद शुक्ला, धन्ना यादव ,टीकम साहू ,पलनीस्वामी नायडू ,देवदास साहू ,रेखा गंधर्व ,आमिर खान ,अशोक सेन ,संगीता यादव, सलूजा कोमरे, सपलिन पटेल, टामेश कुंभकार , गौरी सिन्हा सहित जनपद सदस्य, पार्षदगण कार्य कर्ता उपस्थित थे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *