भोलापुर के विभिन्न समस्या को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मिले ग्रामीण

जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट& छूरिया दिनांक 13/07/2024 दिन रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एवं जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव के नेतृत्व में ग्राम भोलापुर के ग्रामीणों ने रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं pwd मंत्री उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निज सहायक से मिलकर भोलापुर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व मानव संसाधन पद सेटअप एवं बैरागीभेड़ी से भोलापुर मार्ग डामरीकरण स्वीकृति की मांग को लेकर मुलाकात कर मांग पत्र सौपा। इस अवसर पर खोमेश साहू उपसरपंच भोलापुर, शीशपाल साहू पंच ,भोजेश चतुर्वेदी पंच, पूर्णानंद साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर , मुकेश साहू सचिव ग्राम विकास समिति भोलापुर , लखनलाल साहू ,द्वारका ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि शामिल रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *