👉जनहित कार्यों के प्रति लापरवाह है भाजपा के नेता
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छूरिया खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने भाजपा नेताओं की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदों में रहने वाले नेता निवास करते हैं उस क्षेत्र का हाल पूरी तरह बेहाल है इन नेताओं को जनहित कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ग्राम झिथराटोला स्थित पुल जो कि आसपास के क्षेत्र वासियों के लिए एक पुल मात्र आवागमन का साधन है जो बहुत सारे गांव को एक दूसरे से जोड़कर रखता है यह पुल भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जब रमन सिंह जी मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब निर्माण किया गया था वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ते हुए महज 8 वर्षों में ही पूरी तरह बह चुका है इस गांव के आसपास भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदों में रहने वाले नेता भी निवास करते हैं अगर वह चाहते तो बारिश के पूर्व ही इस पुल के निर्माण के लिए मांग कर पुनः निर्माण कर सकते थे। यह क्षेत्र आज एप्रोच रोड के भरोसे चल रहा है जो कि इस बारिश में कभी भी बह सकता है इस क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेताओं का काम, कांग्रेस शासन में मेरे द्वारा किए गए जनहित निर्माण कार्यों का फीता काटना और फोटो खिंचवाना रह गया है। वर्तमान भाजपा के शासन काल में इन नेताओं द्वारा कोई भी जनहित कार्य कि स्वीकृति नहीं कि जा पा रही है । आज मेरे साथ साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राजू सिन्हा, पूर्व एल्डर मेन शकील कुरैशी सहित समस्त ग्रामवासियों के उपस्थिति में पुल का निरक्षण किया गया हैं जो कि पूरी तरह जर्जर है कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना है हमने ग्रामवासियों को पूरी तरह आस्वस्त किया है कि उनके अधिकार का हक हम उन्हें दिला कर रहेंगे। मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हम उक्त पुल निर्माण की मांग शासन से करेंगे।
