छुरिया जनपद के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट। छुरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद अध्यक्ष सहित पूरे स्टाफ व प्रतिनिधियों के उपस्थिति में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य एस एल सेन के द्वारा विभिन्न प्रकार का योग एक घंटा तक करवाया गया जिसमें अनुलोम विलोम ,कपालभाति , मरकट आसान ,वज्रासन ,शीतली ,पवन मुक्त आसन एवं पूरे शरीर का व्यायाम करवाया गया। सभी लोगों ने योग कर प्रसन्नता महसूस किया और अपने-अपने घरों में प्रति दिन योग करने का संकल्प लिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने योगाचार्य एस एल सेन का साल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी होरीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य कारण यह भी है कि 21जून सबसे बड़ा दिन होता है इसके बाद धीरे-धीरे दिन छोटा होते जाएगा।रविंद्र वैष्णव जिला महामंत्री ने कहा कि योग को हर रोज करना चाहिए। सिर्फ 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ही नहीं करना है आगे भी इसे जारी रखना है तभी हमारा शरीर स्वस्थ और मन चंगा रहेगा। यह दिन हमें योग करने के लिए प्रेरणा देता है जैसे कि हम लोग सब अपने-अपने जन्मदिन मनाते हैं वैसे ही यह 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में हमें योग करने के लिए स्मरण करती है।संजय सिन्हा जनपद अध्यक्ष ने कहा कि 27 दिसंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में विश्व समुदाय से एक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने अपील की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है हमारी बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है ।संजय सिन्हा ने अपील किया कि हर रोज अपने-अपने घरों में योग करेंगे आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह संकल्प लें उन्होंने कहा कि योग हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है इसलिए करें योग रहे निरोग।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *