रायपुर (Raipur)22/06/2025:- को बीजापुर से डीआरजी और बीडीएस की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग के लिए पोंजेर से पेददाकोरमा की ओर निकली थी। डीमाईनिंग डयूटी के दौरान आज पूर्वान्ह 10.00 बजे पेद्दाकोरमा कच्चे रास्ते में माओवादियों द्वारा स्टील टिफीन में लगाए गए 02 नग IED को Detect किया गया ।बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा बरामद IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
माओवादियों के द्वारा IED 400 से 500 मीटर की दूरी पर नदी एवं नदी के ऊपर लगाया गया था।सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुऐ, IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।
