रायपुरRaipur)बीजापुर 22/06/2025:- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना मद्देड़ की कार्यवाही में दुधेड़ा एवं दम्पाया के मध्य जंगल से 01 माओवादी सहयोगी को विस्फोटक सामग्री, माओवादी वर्दी, पिटठू एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ पकड़ा गया।1. संजय मरपल्ली पिता राम्मैया मरपल्ली उम्र 36 वर्ष निवासी दम्पाया थाना मद्देड़ जिला बीजापुर डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर की टीम गश्त सर्चिंग पर पीड़िया- मुतवेंडी की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मुतवेंडी के पास जंगल से 03 संदिग्ध को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया:-
1. कमलू ऊर्फ कलमू (मिलिशिया सदस्य) पिता लक्खू पूनेम उम्र 30 वर्ष निवासी मुनगा मातापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
2. कोसा भोगाम (मिलिशिया सदस्य) पिता नंदा भोगाम उम्र 45 वर्ष निवासी मुनगा नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
3. कोसा तामो (मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. सोमलू उम्र 45 वर्ष निवासी गमपुर माड़वीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर।पकड़े गये माओवादी दिनांक

27/07/2024 को मुतवेंडी कच्ची मार्ग पर IED लगाने की घटना में शामिल थे, जिसकी चपेट में आकर मुतवेंडी के 01 बालक ईरमा कवासी को गंभीर चोंट आई थी एवं पैर गवाना पड़ा था। पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि बरामद किया गया। थाना जांगला की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान छोटेतुमनार नयापारा जंगल से 01 संदिग्ध को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग टिफिन बम, स्वीच, पेंसिल सेल बरामद किया गया ।
1. सोनाधर पोड़ियाम (मिलिशिया सदस्य) पिता पाण्डू पोड़ियाम उम्र 40 वर्ष निवासी बेंचरम थाना जांगला जिला बीजापुर पकड़े गये माओवादी आरोपियों के विरूद्ध थाना मद्देड़, थाना गंगालूर एवं थाना जांगला में विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
