सीआरपीएफ के 214 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित

रायपुर(Raipur)बीजापुर 28 जून 2025: बी/214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नगर पंचायत, भैरमगढ़, बीजापुर मे के.डी. जोशी, कमाण्डेन्ट 214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे विशेष सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके तहत भैरमगढ़ नगर पंचायत क्षेत्राधिकार के गढ़पारा, घागरापारा, प्रेमापारा, टेमरुभाटा एवं पुसनार, आदि ग्गप्रमवासियों के जरुरतमंद लोगो के बीच रेडियों सेट का वितरण किया गया।214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहता हैं, जिससे बटालियन एवं ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य है।

214 बटालियन हमेशा से ही क्षेत्र के लोगो के सुख-दुख का सहभागी रही है एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रही है।इस अवसर पर मंगला प्रसाद सिंह (सहायक कमाण्डेंट), समवाय बी/214बटा. के समस्त जवान एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ के आमजन उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *