जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव की बिटिया मानसी वैष्णव ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव की बिटिया मानसी वैष्णव आज अपने माता पिता के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत एक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्य की । जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। आज मेरी बिटिया भी कार्यक्रम में शामिल होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर जामुन के वृक्ष का वृक्षारोपण की है। निश्चित रूप से पेड़ हम सभी को लगाना भी जरूरी है और उससे ज्यादा उसका देखभाल करना भी जरूरी है।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान का का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।वृक्षारोपण से वायु और जल प्रदूषण को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, और जैव विविधता को बढ़ाने में मदद मिलती है।वृक्षारोपण से शहरों और गांवों में हरियाली बढ़ती है, जिससे वातावरण अधिक सुंदर और स्वस्थ बनता है। श्रीमती वैष्णव ने सभी से अपील की है की सभी को वृक्षारोपण कार्यक्रम के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करें व अधिक से अधिक पेड़ लगाने प्रेरित करे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *