आइये, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनायें:-किरण रविन्द्र वैष्णव

जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले वासियों से अपील की है।किआइये, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनायें। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि योग युगों-युगों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। आज के इस आधुनिक युग में भी योग के प्रति विश्व में बढ़ती जिज्ञासा इसके प्रभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हम सभी को नियमित योग करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।प्राचीन भारतीय परम्परा का एक अमूल्य उपहार, योग है जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है। “योग” शब्द संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है “शामिल होना”, “जुड़ना” या “एकजुट होना”, जो मन और शरीर की एकता, विचार और क्रिया, संयम और तृप्ति, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है।माननीय  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। UNGA ने अपने प्रस्ताव में इस बात का समर्थन किया कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है”। “योग के फ़ायदों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार पूरी दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होगा।” इसने समग्र स्वास्थ्य क्रांति का एक युग शुरू किया जिसमें इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक ध्यान दिया गया। आइये, हम सब मिलकर इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनायें और नियमित योगाभ्यास करें व दुसरो को भी प्रेरित करें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *