रायपुर 6 जून। केंद्र सरकार की गलत नीतियो व बढती मंहगाई को लेकर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन मे पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता मे वरिष्ठ विधाय सत्यनारायण शर्मा सांसद श्रीमति छाया वर्मा विधायक विकास उपाध्याय महापौर ऐजाज ढे़बर सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे संस्कृति विभाग दिलीप षडंगी उपस्थित थे।
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत एवं अदूरदर्षी नीतियो की वजह से मंहगाई बढ़ी है। मोदी ने कहा था कि 100 दिन मे मंहगाई कम हो जायेगी मगर मंहगाई कम नही हुई। पेट्रोल डीजल गैस खाद्य तेल के दाम आसमान छू रहे है। लगभग इनकी कीमते दोगुनी हो गई है। बढ़ती मंहगाई का असर आम आदमी पर पड़ा है। उन्होने कहा है पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने से सडक परिवहन ट्रांसपोर्ट का रेट बढ़ा है। जिससे फल सब्जी दवाइयो के भाव बढे़।


