महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनों ने दिया धरना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने निवास बस्तर बाड़ा के बाहर दिया धरना
कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना दिया
रायपुर/05 जून 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने निवास बस्तर बाड़ा सिविल लाइन में महंगाई के खिलाफ धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सरिक रईस खान, मोहमद अली, सुबोध हरितवाल, साक्षी वर्मा उपस्थित थे।

