आगामी चेट्रीचंड्र पर्व के उपलक्ष्य में ईष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं की प्रतिमाओं का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में अबतक रायपुर शहर में 2000 से ज्यादा मूर्तियों का वितरण किया जा चुका है। वहीं पूरे प्रदेश भर में 5100 मूर्तियों का वितरण किया जा चुका है। ब्रिगेड के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत राज गावरी ने बताया कि सर्व सिंधी समाज द्वारा 9 अप्रैल से घरों में गणेशोत्सव की तर्ज पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं की घर घर स्थापना जाएगी।Copyright © 2026 Khabar Chhattisgarh