होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये। जिस पर दिनांक 27.03.2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं थानों प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग – अलग थानों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रों में गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अलग – अलग थाना क्षेत्रों में कुल 222 गुण्डा उपस्थित, 131 गुण्डा फरार एवं 58 गुण्डा जेल में निरूद्ध पाये गये। ठीक इसी प्रकार 136 निगरानी उपस्थित, 70 निगरानी फरार एवं 52 निगरानी को जेल में निरूद्ध होना पाया गया।Copyright © 2026 Khabar Chhattisgarh