जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव व जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ।
विकास कार्यों से गांवों की तस्वीर बदल रही है, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना हमारा संकल्प – किरण रविन्द्र वैष्णव
गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता – संजय सिन्हा जनपद अध्यक्ष
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया -:ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को नई दिशा देने और गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भोलापुर में कुल 58 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत छुरिया सदस्य प्रकाश मोटघरे, सेवा सहकारी समिति भोलापुर अध्यक्ष नकुल नेताम ,मोहित सिन्हा ग्राम पटेल भोलापुर ,नैनसिंह पटेल उपाध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया एवं ग्राम पंचायत शिकारीमाहका के सरपंच प्रतिनिधि कुंदन बड़ोले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम 34.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें 20.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्व समाज सामुदायिक भवन है छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा ग्राम वासियों को सौगात दिया गया है साथ ही 14.00 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन शामिल हैं। सर्व समाज सामुदायिक भवन के निर्माण से गांव के सभी समाजों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं आंगनबाड़ी भवन से छोटे बच्चों, माताओं एवं महिलाओं को बेहतर वातावरण में आंगनबाड़ी की सुविधाएं मिलेंगी। यह दोनों निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही 24 लाख 50 हजार रुपये की लागत से छह नए विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इनमें जैतखाम के पास 5.00 लाख रुपये की लागत से आहता निर्माण, सामुदायिक भवन के पास 8.00 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण, कांजी हाउस के पास 2.00 लाख रुपये की लागत से कलामंच निर्माण, हायर सेकेंडरी स्कूल में 5.00 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड निर्माण, सामुदायिक भवन के पास 4.00 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा 50 हजार रुपये की लागत से देवगुड़ी निर्माण कार्य शामिल हैं।
इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम पंचायत में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से गांवों की तस्वीर बदल रही है और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। ग्राम पंचायत भोलापुर में 58 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सर्व समाज सामुदायिक भवन से सभी समाजों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं आंगनबाड़ी भवन से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जैतखाम के पास आहता, देवगुड़ी, कला मंच, विद्यालय में प्रार्थना शेड एवं सामुदायिक शौचालय जैसे निर्माण कार्य गांव की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ग्रामीणों की मांगों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायतों का विकास ही ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि का आधार है। गांवों में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, कला मंच, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलता है। ग्राम पंचायत भोलापुर में 58.50 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझें और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारें। सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम पंचायत भोलापुर में सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चमेली बाई ठाकुर एवं उपसरपंच खोमेश्वर साहू सहित ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सर्व समाज सामुदायिक भवन के लोकार्पण से सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं देवगुड़ी, कला मंच एवं अन्य निर्माण कार्यों से ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और सामूहिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
मितानिनो का संम्मान किया गया।
गांव में घर-घर जाकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले मितानिनों का भी ग्राम पंचायत के माध्यम से जनप्रतिनिधियो के द्वारा श्रीफल एवं गमछा भेट कर सम्मान किया गया ,जिसमें श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती यशोदा सिन्हा एवं श्रीमती चंपी बाई साहू का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चमेली बाई ठाकुर, उपसरपंच खोमेश्वर साहू, सचिव गोविंदा बाघमारे ,तोरण साहू, शिशुपाल साहू, फगुवाराम चतुर्वेदी, दिलीप बंजारे, विजय सिन्हा, सुनीता बाई, अनीता चतुर्वेदी, राजेश्वरी, दुरपत बाई, फूलमत बाई, अनिता साहू, आंतीबाई साहू, सतीबाई देवांगन, सोहन साहू, पूर्णानंद साहू, हिमाचल चतुर्वेदी, भागचंद धृतलहरे, लखन साहू, टीकम पांडे, पोखन साहू, टीकम देवांगन, मनबोध चतुर्वेदी, हेम साहू, कार्तिक राम धृतलहरे, सोनू डहरे, लाला साहू, गोपी देवांगन, नोहर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत भोलापुर में 58 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों की यह सौगात ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन निर्माण कार्यों से गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा आने वाले समय में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत भोलापुर के सरपंच श्रीमती चमेली बाई ठाकुर एवं उप सरपंच खोमेश्वर साहू के मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष ने प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय, नाली निर्माण व कलामंच निर्माण की घोषणा किया।
