रायपुर(Raipur)24 नवंबर 2026: प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ में हैदराबाद की मारुति कॉर्टेक्स लिमिटेड को लेकर सामने आए विभागीय दस्तावेजों ने संघ की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही कंपनी के खिलाफ दो अलग-अलग वित्तीय वर्षों में गुणवत्ता संबंधी गंभीर आपत्तियां सामने आईं। पहले मामले में 22 लाख 42 हजार 616 रुपये की वसूली निर्धारित की गई, लेकिन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सामने नहीं आई। अब दूसरे मामले में भी 5,49,039.80 मीटर कपड़े की गुणवत्ता पर आपत्ति दर्ज होने के बाद कंपनी को कपड़ा वापस ले जाकर दोबारा प्रिंटिंग कराने का अवसर क्यो दे दिया गया?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक ही कंपनी पर दो बार गंभीर गुणवत्ता संबंधी समस्या आयी है, फिर भी कार्रवाई के बजाय बार-बार राहत क्यों?आखिर कंपनी को बचाने में किस-किस अधिकारी संघ और कपड़ा सम्प्लॉयर भूमिका? पुराने मामले में ब्लैकलिस्टिंग क्यों नहीं हुई और नए मामले में 5.49 लाख मीटर कपड़ा वापस लेने का निर्णय किसके इशारे पर? विभागीय संरक्षण, अधिकारियों की जवाबदेही और संभावित मिलीभगत की उच्चस्तरीय जांच जाये।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला केवल कंपनी की गुणवत्ता संबंधी चूक का नहीं है, बल्कि उन अधिकारियों के निर्णयों का भी है, जिनके स्तर से कंपनी को बार-बार राहत मिलती दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि जब एक बार कंपनी का मामला जांच समिति तक पहुंच चुका था और लाखों रुपये की वसूली निर्धारित की जा चुकी थी, तब उसे नए अनुबंध में दोबारा काम कैसे मिला? दूसरी बार भी आपत्ति सामने आने पर कठोर कार्रवाई के बजाय सुधार का अवसर देने का आधार क्या था? प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कम्पनी को बार अवसर देने क्या यह केवल विभागीय उदारता है या फिर कंपनी को विशेष संरक्षण दिया जा रहा है? इन परिस्थितियों में प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच जरूरी हो गई है
पहली बार 60,236 मीटर कपड़े में मिली गड़बड़ी, निर्धारित वस्त्र के स्थान पर भेजी दूसरी वेरायटी क्यो भेजी गई? हाथकरघा संघ के 13 अगस्त 2026 के पत्र क्रमांक 524 में पुराने प्रकरण का विस्तृत उल्लेख किया गया है। वर्ष 2025-26 में जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर मारुति कॉर्टेक्स लिमिटेड, हैदराबाद को पीसी शर्टिंग की प्रिंटिंग का कार्य क्यो दिया गया था?कंपनी ने बिल क्रमांक 545, 577, 583, 588 एवं 489 के माध्यम से कुल 60,236 मीटर कपड़ा उपलब्ध कराया था। लेकिन जांच एवं नमूना परीक्षण में यह कपड़ा संघ के निर्धारित वस्त्र के अनुरूप नहीं पाया गया। जिस निर्धारित वस्त्र की आपूर्ति की जानी थी, उसके स्थान पर दूसरी वेरायटी का कपड़ा क्यो उपलब्ध कराया।इस कार्य के लिए कंपनी को जुलाई 2025 में 9,08,238 रुपये की प्रिंटिंग राशि का भुगतान भी किया जा चुका था। इसके बाद जांच प्रतिवेदन दिनांक 07 मई 2026 के आधार पर विभाग ने कंपनी के विरुद्ध आर्थिक वसूली निर्धारित की। 22.42 लाख रुपये की वसूली निर्धारित, फिर भी ब्लैकलिस्टिंग क्यों नहीं? 13 अगस्त 2026 के विभागीय पत्र में निविदा की कंडिका 44 का हवाला देते हुए 60,236 मीटर कपड़े की कीमत 53,37,512 रुपये का 25 प्रतिशत अर्थात 13,34,378 रुपये तथा पहले भुगतान की गई 9,08,238 रुपये की प्रिंटिंग राशि जोड़कर कुल 22,42,616 रुपये की वसूली निर्धारित की गई।
कंपनी को सात दिनों के भीतर उक्त राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था। जब कंपनी द्वारा निर्धारित वस्त्र के स्थान पर दूसरी वेरायटी का कपड़ा उपलब्ध कराने का मामला जांच में सामने आ चुका था और विभाग स्वयं लाखों रुपये की वसूली निर्धारित कर चुका था, तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई?प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब कंपनी को निविदा दी गई तो क्या कंपनी की निविदा संबंधी पात्रता की समीक्षा क्यो नही की गई थी? क्या पुराने प्रकरण की जानकारी नई निविदा समिति के सामने रखी गई थी? क्या कंपनी के पिछले रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया था? यदि कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई योग्य स्थिति थी तो उसे भविष्य के सरकारी कार्यों में अवसर देने का निर्णय किस आधार पर लिया गया? कांग्रेस मांग करती है छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन संघ में हो रही गड़बड़ियों की जांच की जाए मारुति कॉर्टेक्स कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।
