कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने सरगुजा में लगाया जन चौपाल

रायपुर(Raipur)18 नवंबर 2026: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के सरगुजा संभाग के तीसरे दिन अंबिकापुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।इस दौरान वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लोकतंत्र, संविधान एवं प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। सुनियोजित तरीके से देश के मतदाताओं के मतदान का अधिकार छीना जा रहा, एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गये। हमारे राहुल गांधी जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हाथों लूटने का षड्यंत्र चल रहा है। परसा, केते बासन और तारा कोल ब्लॉक के नाम पर सरगुजा और जशपुर के मूल निवासियों को उजाड़ा जा रहा है, उनकी ग्राम सभाओं के अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक नहीं रहेगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह-प्रभारी जारिता लैतफलांग, पूर्व मंत्रीगण मोहन मरकाम, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत, जयसिंह अग्रवाल, सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,, सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *