ग्राम पिंकापार में कल होगा कांग्रेस का ‘जन चौपाल संवाद’, वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर जुटेंगे कांग्रेसी

छुरिया मंडल के नेतृत्व में 15 नवंबर को शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम, वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार, राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में छुरिया मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडल स्तरीय ‘जन चौपाल संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम 15 नवंबर 2026, रविवार को शाम 4 बजे ग्राम पिंकापार में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।

कार्यक्रम में छुरिया मंडल के सभी सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी आवश्यक उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील
गई
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री विपिन यादव, खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, छुरिया मंडल प्रभारी श्री चुम्मन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र साहू, सेक्टर अध्यक्ष श्री लाटूराम तुर्रेकेशी एवं श्री विजय साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक छुरिया छूरिया मंडल प्रभारी चुम्मन साहू ने सभी कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *