अदान सहायता के नाम पर किसानों को ठगने की कोशिश कर रही सरकार-

रायपुर(Raipur)12 नवंबर 2026: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अदान सहायता के नाम पर सरकार किसानों को ठगने की कोशिश कर रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों को 3100 रू में 2441 रू समर्थन मूल्य घटाकर प्रति क्विंटल के हिसाब से 21 क्विंटल अदान सहायता 13839 राशि की गणना कर रही है। जबकि धान की कीमत 3100 में 3 वर्षो में बढ़ा समर्थन मूल्य 258 से जोड़कर 3358 में वर्तमान समर्थन मूल्य (3358- 2441) को घटाकर 917 रू प्रति क्विंटल एकड़ गुना 21 कुंटल 19257 प्रति कुंटल के हिसाब से अदान सहायता राशि दी जानी चाहियें इस हिसाब से सरकार प्रति एकड़ किसानों को 5418 रू प्रति एकड़ कम देने जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने 2500 कीमत देती थी लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर 2640 और 2660 रू के हिसाब से कीमत दिया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार अदान सहायता राशि को अलग से क्यो देने जा रही है भाजपा ने तो चुनाव में एकमुश्त 3100 रू के हिसाब से धान की कीमत का भुगतान करने का वादा किया धान की कीमत का भुगतान करने का वादा किया था अब बढ़ा समर्थन मूल्य के हिसाब से सरकार किसानों को 3358 प्रति कुंटल के हिसाब से भुगतान करे। मोदी की गारंटी के प्रत्येक ग्राम पंचायत मे नगद भुगतान केन्द्र खोले।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है वह पूरा धान खरीदना नही चाहती केवल अदान सहायता राशि देकर किसानों को अपना धापन औने पौने दाम में बेचने को मजबूर करना चाह रही है। सरकार इस बात की गांरटी ले कि किसानों से पूरा प्रति एकड़ 21 कुंटल के हिसाब से धान खरीदा जायेगा। केवल 659 रू देकर 2441 प्रति क्विंटल की देने से बच रही है सरकार।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार रकबा कटौती करने तथा रकबा समर्पण और गिरदावरी तथा भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों से पूरा धान नही खरीदेगी किसानों को केवल अदान सहायता राशि वह थी आधा अधूरे रकबे पर देने की तैयारी की जा रही है। किसानों को उनकी पूरी उपज 21 कुंटल प्रति एकड़ की 3358 रू के हिसाब से भुगतान चाहिये। अनावरी रिपोर्ट गिरादवली और एकल समर्पण की पर परदेदारी करने किसानों को 659 रू का लालच दे रही है सरकार लक्ष्य में कटौती करने कम धान खरीदने और किसानों में कोचियों बिचौलियों के शोषण का शिकार बनाने के लिये यह कुच्रक रचा गया है ताकि कम से कम धान खरीद सके।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *