खुज्जी विधायक भोलाराम साहू और जिला महामंत्री राजकुमार सिन्हा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास की सौजन्य मुलाकात, दी गोवर्धन पूजा की बधाई

पारंपरिक लोक पर्व के अवसर पर पूर्व सीएम निवास पहुंचे क्षेत्र के नेता, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक संस्कृति, आस्था और उल्लास के प्रतीक गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू एवं जिला महामंत्री राजकुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को गोवर्धन पूजा एवं दीपोत्सव की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान विधायक भोलाराम साहू और जिला महामंत्री राजकुमार सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी बेहद आत्मीयता के साथ दोनों नेताओं का स्वागत किया और खुज्जी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी माटी, गौवंश और किसानों की समृद्धि से जुड़ा छत्तीसगढ़ का अत्यंत पवित्र लोक पर्व है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदैव प्रदेश की इन गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जिला महामंत्री राजकुमार सिन्हा ने भी इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *