आरंग में ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल: पार्षद समीर सागीर गौरी ने खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित लौटाया

आरंग। दिनांक 07 नवंबर 2026, शनिवार को आरंग वार्ड क्रमांक 7 में ईमानदारी और मानवता की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री समीर सागीर गौरी जी को वह मोबाइल प्राप्त हुआ। उन्होंने नेकदिली और ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल को सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक वापस पहुंचाया।इस सराहनीय कार्य के लिए मोबाइल की मालकिन ने माननीय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के डॉ. शिवकुमार डहरिया जी एवं आरंग वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्री समीर सागीर गौरी जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और मदद की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। पार्षद समीर सागीर गौरी जी ने यह साबित किया कि जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान होना भी कितना महत्वपूर्ण है।ऐसे नेक कार्य समाज में विश्वास, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करते हैं।समीर सागीर गौरी जी के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *