*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर के स्थानीय शिल्पकारों से की दीपावली की खरीदी

। उप मुख्यमंत्री साव ने उत्तर बस्तर कांकेर में दीपावली के लिए स्थानीय शिल्पकार से मिट्टी के दीये और कलश की खरीदी की। इस पहल के जरिए उन्होंने स्थानीय कारीगरों के हुनर और परिश्रम को सम्मान देने का संदेश दिया।श्री साव ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना शिल्पकारों को आर्थिक संबल देने का एक सार्थक प्रयास है। इससे उनकी मेहनत को उचित सम्मान मिलता है और उनके परिवारों की खुशियों में भी योगदान होता है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आत्मसात करें। इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्थानीय कारीगरों से मिट्टी के दीये और अन्य उत्पाद खरीदें। अपने घरों में खुशियों के दीप जलाने के साथ ही उनके जीवन में भी खुशियों की रोशनी फैलाएं।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *