बार्सिलोना 04 नवंबर 2026: आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना के प्रतिष्ठित पासेइग दे ग्रासिया (Passeig de Gràcia) मार्ग पर स्थित विश्वप्रसिद्ध कासा बाट्लो (Casa Batlló) का भ्रमण किया। यह महान वास्तुकार एंटोनी गौडी की उत्कृष्ट स्थापत्य कृतियों में से एक तथा कैटलन आधुनिकतावादी वास्तुकला का प्रतिष्ठित प्रतीक है। इस भ्रमण के दौरान तोखन साहू को स्थापत्य विरासत, शहरी पहचान, सांस्कृतिक पर्यटन और आर्थिक विकास के परस्पर संबंधों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
तोखन साहू ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के साथ इसे समकालीन सांस्कृतिक गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण और आधुनिक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उसका समन्वय शहरों की सांस्कृतिक जीवंतता को बढ़ाने तथा आर्थिक समृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
