रेडी-टू-ईट फूड मशीन बनी आकर्षण का केंद्र, पोषण आहार तैयार करने की तकनीक से रूबरू हो रहे हैं आगंतुक

रायपुर(Raipur) छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार परिसर में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। “सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम पर आयोजित राज्योत्सव में विभाग ने महिला सशक्तिकरण, बाल पोषण, स्वस्थ मातृत्व, महिला सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया है। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।विभागीय स्टॉल में रेडी-टू-ईट फूड मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र है। मशीन के माध्यम से पोषण आहार तैयार करने की प्रक्रिया और इसमें उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीक के बारे में आगंतुकों को जानकारी दी जा रही है।

मशीन के प्रदर्शन से लोग पोषण आहार निर्माण के विभिन्न चरणों को समझ पा रहे हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए पौष्टिक आहार की नियमित उपलब्धता महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी में इस बात को रेखांकित किया गया है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग पोषण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकता है।। रेडी

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *