महिला समूहों की सक्रियता से मजबूत हो रहा ग्रामीण विकास, वार्षिक अधिवेशन में दिखा उत्साह

गांव के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम: किरण रविन्द्र वैष्णव
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। विकासखंड छुरिया के ग्राम झालाटोला में झरना ग्राम संगठन के सौजन्य से महिला समूहों की वार्षिक अधिवेशन आमसभा का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम संगठन एवं महिला समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में महिला समूहों की गतिविधियों, उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों, आजीविका संवर्धन, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा ग्रामीण विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की गई। महिला समूहों की एकजुटता और मेहनत को ग्रामीण समाज की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आज केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से गांवों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।उन्होंने महिला समूहों को आगे भी इसी तरह संगठित होकर कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही मजबूत परिवार, समृद्ध गांव और सशक्त समाज की नींव है। साथ ही उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया से श्री प्रकाश मोटघरे, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री नकुल नेताम,भाजपा मीडिया प्रभारी श्री शिशुपाल साहू,ग्राम पंचायत पांडेटोला के सरपंच श्री कीर्तन लाल, उप सरपंच श्री संतोष धनगावी, पंच श्री विष्णु राम, पंच श्रीमती सरस्वती बाई, ग्राम पटेल झालाटोला श्री खिलावन साहू, ग्राम अध्यक्ष झालाटोला श्री नोहर दास , श्री रघुवीर सेवता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वहीं ग्राम संगठन पदाधिकारियों में रेखा सहारे (अध्यक्ष, सक्रिय महिला), धुनेश्वरी (सचिव), खिलेश्वरी (कोषाध्यक्ष) एवं रेखा साहू (कृषि सखी, ग्राम संगठन लेखापाल) सहित झरना ग्राम संगठन एवं समस्त महिला समूहों की सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *