रायपुर(Raipur)27 अक्टूबर 2026: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई योजनाष्निक्षय पोषण योजनाष् छत्तीसगढ़ में अब खुद कुपोषण का शिकार हो गई है! इस योजना के तहत मरीजों को ₹1000 प्रति माह मिलने वाली सहायता राशि पिछले चार माह से ज्यादा बीत चुका है मगर मरीजों को अपने स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार खरीदने के लिए वह राशि अभी तक नहीं मिली है!प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 29,653मरीज है, जिसमे अकेले रायपुर जिले में 5,654 टीबी के मरीज है जिनको कई महीनों से पोषण राशि नहीं मिली है, सरकार का यह दावा खोखला साबित होता है कि वह जनता के स्वास्थ्य के लिए काम कर रही है,जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है जब वही टीबी जैसे गंभीर रोग से ग्रसित मरीजो के लिए भी यह सरकार संवेदनशील नहीं दिखती है, राशि अटकने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने इलाज और पौष्टिक भोजन की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है, गरीब तबके के मरीजों के लिए पोषण सहायता केवल सरकारी योजना का लाभ नहीं, बल्कि उपचार पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बिना अच्छे आहार के टीबी की हैवी डोज दवाएं मरीजों के शरीर को और तोड़ रही है क्यूँ कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित दवाइयों के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी बेहद जरूरी है। ष्निक्षय पोषण योजनाष् के तहत टीबी मरीजों को मिलने वाली सहायता राशि में देरी के कारण मरीजों और उनके परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!जो सरकार के टीबी उन्मूलन के बड़े-बड़े दावों कि सच्चाई बया करती है! प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में 2,911मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 2,743 मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। रायपुर राजधानी में ही सरकारी से ज्यादा निजी अस्पतालों में मरीजों का जाना प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है, इससे इस सरकार की प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी सुगर है वह दर्शाती है! टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब सरकार मरीजों को समय पर इलाज, दवाइयां और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के प्रति गंभीरता दिखाएगी।
