रायपुर(Raipur)26 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चिंतनीय स्तर तक बढ़ गये है। गृह मंत्री ने विधानसभा में जो अपराध के आंकड़े दिये है उसके अनुसार प्रदेश में हर एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है। वर्ष 2025-2026 में छत्तीसगढ़ में हुई अपराध की घटनायें डराने वाली है। छत्तीसगढ़ में हर पांच घंटे में एक नाबालिक से रेप हो रहा है और प्रतिदिन 9 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधो के आंकड़े इतने भयावह है कि प्रदेश में एक साल में 3191 बलात्कार, प्रतिदिन 9 बलात्कार की घटना, 1114 हत्या, प्रतिदिन 3 हत्या, 458 लूटपाट, प्रतिदिन 2 लूटपाट, 3644 अपहरण प्रतिदिन 10 अपहरण, 7960 चोरी प्रतिदिन 21 चोरी, 56 डकैती प्रतिमाह 5 डकैती की घटनाये हुई है। अकेला राजधानी रायपुर में 1 साल में 268 बलात्कार प्रतिमाह 22 बलात्कार, 93 हत्या प्रतिमाह 8 हत्या, 80 लूटपाट प्रतिमाह 7 लूटपाट, 515 अपहरण प्रतिदिन 2 अपहरण, 1645 चोरी प्रतिदिन 5 चोरी, 9 डकैती हो रही है। यह आंकड़े बताते है कि प्रदेश में महिलाओ के प्रति अपराध के साथ सभी तरह के अपराध बढ़ गये है।
