सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच

/08 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सीडब्ल्यूसी मेंबर सांसद सुखदेव भगत बस्तर दौरे के दूसरे दिन वे दंतेवाड़ा पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी के दर्शन किए जिसके बाद दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी के नेतृत्व में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसके बाद वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, एवं महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के साथ दंतेवाड़ा के बारसूर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बोधघाट परियोजना में प्रभावित हो रहे 56 गांव के हजारों ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी बात कांग्रेस आलाकमान और विपक्ष के नेता राहुल गांधी तक पहुंचाने की बात कही, जिसके उपरांत प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत सातधार गये जहां से होते हुए वे बोधघाट परियोजना के लिए प्रस्तावित बांध की जगह पर पहुंच कर अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सहित प्रदेश पदाधिकारी सहित दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील रिजवी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *