अधिकतर पार्षदों का झुकाव भी वरिष्ठ पार्षद की ओर?
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत छूरिया में आगामी पार्षद दल के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष की दौड़ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। स्थानीय राजनीतिक गलियारों और संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं के अनुसार, कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ पार्षद दबीज खान नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए एक बेहद मजबूत और सशक्त दावेदार बन सकते हैं।
इस रेस में सबसे खास बात यह सामने आ रही है कि कांग्रेस के अधिकतर पार्षदों का झुकाव भी स्पष्ट रूप से दबीज खान की तरफ देखा जा रहा है। पार्षद दल के भीतर उनके प्रति बढ़ते समर्थन ने उनकी दावेदारी को बेहद मजबूत और निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, दबीज खान का लंबा राजनीतिक अनुभव, नगर के विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही अधिकांश पार्षद उनके नाम पर सहमत नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत के भीतर जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने और वार्ड वासियों के बीच मजबूत पकड़ के कारण भी उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त माना रहा है।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दबीज खान के पास निकाय स्तर की राजनीति का गहरा अनुभव है, जो विपक्ष की भूमिका को मजबूती से निभाने में मददगार साबित होगा। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्षद दल ही करेंगे उसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा उसके बाद ही साफ होगा, लेकिन पार्षदों के भारी समर्थन के चलते फिलहाल दावेदारों की सूची में दबीज खान का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है?
