महिलाओं की सहभागिता से सजा तीजा महोत्सव, किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा—संस्कृति हमारी पहचान

सिद्धि विनायक तुफानी ग्रुप द्वारा ग्राम पंचायत गर्रापार में आयोजित तीजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया ग्राम पंचायत गर्रापार में सिद्धि विनायक तुफानी ग्रुप द्वारा भव्य तीजा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।तीजा महोत्सव के दौरान ग्राम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीजा पर्व मनाते हुए अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत छुरिया सदस्य बालमुकुंद कुंजाम, ग्राम पंचायत संरपंच अजय साहू, कोमल साहू, राजकुमार साहू, जशवंत सिन्हा, लोकेश साहू, भगवान दास, दिलीप साहू, खेमराज नेताम, मनीष कुमार, विमल साहू, रोमीन बाई, चंपा बाई, सोनम कोर्राम, मीनाक्षी, मिनेश, ओमकुमारी, तेजेश्वनी एवं चांदनी। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने सभी को तीजा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोक परंपराएं और तीज-त्योहार हमारी पहचान हैं। तीजा महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि परिवार, सामाजिक एकता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। महिलाओं की सहभागिता से ऐसे कार्यक्रमों की गरिमा और बढ़ जाती है। उन्होंने आयोजक सिद्धि विनायक तुफानी ग्रुप सहित ग्राम पंचायत गर्रापार के सभी आयोजकों एवं ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।श्रीमती वैष्णव ने कहा कि गांवों की संस्कृति, महिलाओं की सहभागिता और ग्रामीणों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीजा पर्व से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत, उल्लास और आपसी भाईचारे का वातावरण बना रहा। ग्रामीण महिलाओं ने एक-दूसरे को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सिद्धि विनायक तुफानी ग्रुप के सदस्य, महिला समूहों की सदस्याएं, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *