(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया पर्यवेक्षक नियुक्ति के साथ ही प्रभार जिले के दौरे पर बहुत जल्द निकलेगी छन्नी साहू, बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अभियान कों अब तेज गती प्राप्त होगी खैरागढ़/छुईखदान।प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फैसला लिया है। खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू को पर्यवेक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) का नियुक्त किया गया है। इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा होते ही समूचे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं ने इसे संगठन के हित में एक दूरगामी फैसला बताया है।प्रभार मिलते ही जन-अभियान में उतरेगी पर्यवेक्षक छन्नी साहू जिम्मेदारी मिलते ही सक्रिय हो गईं। उन्होंने बिना समय गंवाए प्रभार जिले का सघन दौरा करनें की रुपरेखा तैयार कर लिया है। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे उग्र अभियान में सीधे सम्मिलित होगी और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ायेगी और जनता की आवाज बुलंद करेंगी जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार: छन्नी साहू ने कहा आम उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे छन्नी साहू ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “वर्तमान शासनकाल में बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी और जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।” उन्होंने आभार जताया कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरी उतरेंगी। जिले के हर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को एकजुट करना तथा जनता के हक की लड़ाई को अंतिम छोर तक ले जाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई छन्नी साहू के पर्यवेक्षक बनने पर खैरागढ़, छुईखदान और गंडई ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला विंग के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दीपक बैज का आभार माना है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि छन्नी साहू के जन सरोकार से जुड़े राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का सीधा लाभ आगामी समय में जिले के संगठन को मिलेगा।
